03jjrp04- खोरड़ा से मकराना तक जाने वाले मार्ग की खराब हालत। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। मातनहेल ब्लॉक के अंतर्गत तीन सड़कों का पुननिर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 480.46 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जानी है। तीन सड़कों में एक सड़क नौगांव से अकेहडी मदनपुर, दूसरी सड़क नौगांव से निमली तथा तीसरी सड़क सुंदरहेटी से साल्हावास के लिए स्वीकृत की गई है। इनसे नौगांव, सुंदरहेटी, साल्हावास, निमली, अकेहड़ी मदनपुर सहित अन्य गांवों में के लोगों को भी फायदा होगा।
सुंदरहेटी-साल्हावास सड़क को पहले की अपेक्षा और अधिक चौड़ा किया जाना है। नौगांव-निमली सड़क के पुनर्निर्माण से चरखी दादरी और झज्जर सहित दो जिले के लोगों की को फायदा होगा। इससे नौगांव वाया निमली होते हुए चरखी दादरी जाने वाले यात्रियों को और बेहतरीन सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
वहीं दूसरी तरफ इन तीनों सड़कों के बनने से निमली की तीन हजार, नौगांव की तीन हजार, सुंदरहेटी की तीन हजार, साल्हावास की दस हजार व अकेहड़ी मदनपुर की आठ हजार आबादी को सीधे तौर पर फायदा होगा। मातनहेल ब्लॉक के पांच गांवों की लगभग 25 हजार आबादी का आवागमन के साथ ही अन्य यात्रियों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।
क्या कहते हैं लोग
नौगांव से नीलम आर्य, साल्हावास सरपंच प्रतिनिधि रामकिशन, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि हुक्म सिंह, ओमप्रकाश जाखड़ साल्हावास का कहना है कि लोगों को यहां से आने जाने में काफी लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वाहन भी हिचकोले खाते हुए जाते थे। यह सड़क एक दशक पहले बनी थी। कई वर्षों से सड़क पर मरम्मत का काम भी नहीं हुआ था। लिंक रोड होने के कारण अधिकारी इन सड़कों की अनदेखी कर रहे थे। ग्रामीण लगातार इन सड़कों को बनाने की मांग करते रहे हैं।