फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिकारा बने एमडीयू के स्पोट्र्स बोर्ड और काउंसिल के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने अगले दो वर्षों के लिए खेल विभाग के एग्जीक्यूटिव स्पोर्ट्स बोर्ड और स्पोर्ट्स काउंसिल की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित छिकारा को बोर्ड और काउंसिल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, स्पोर्ट्स काउंसिल में विश्वविद्यालय के 43 सदस्य विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों व महाविद्यालयों से लिए गए हैं। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव स्पोर्ट्स बोर्ड में 19 सदस्यों का चयन हुआ। इन दोनों के अध्यक्ष टीकाराम पीजी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मोनिका वर्मा वरिष्ठता के आधार पर मनोनीत की गई हैं। डॉ. अमित छिकारा को इस बारे में सूचना विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल द्वारा दी गई। डा. अमित छिकारा के मनोनीत होने पर बहादुरगढ़ महाविद्यालय में खुशी जताई गई। बता दें कि यह महाविद्यालय लगभग 10 वर्षों से विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में झज्जर जिले के सभी महाविद्यालयों में अव्वल रहा है। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड और स्पोर्ट्स काउंसिल खेलों से जुड़े सभी फैसले लेता है, जिससे कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए। इस बोर्ड का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा। डॉ. अमित छिकारा वर्ष 2014 से 2016 के बीच भी एग्जीक्यूटिव स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें