पुलिस को दी शिकायत में दरियापुर निवासी दीपक ने बताया कि उनके पिता कपूर सिंह 29 सितंबर की शाम को बिना बताए घर से बाहर गए थे जो अब तक वापस नहीं लौटे हैं। उन्होंने उन्हें सभी जगह तलाश किया मगर कोई पता नहीं चला। इसी दौरान घर में चोरी भी हुई है।
बहादुरगढ़ के बादली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर गांव से एक व्यक्ति लापता हो गया। खास बात यह है कि व्यक्ति के लापता होने के बाद घर से नकदी और लाखों रुपए के सोने के आभूषण भी चोरी हो गए। शिकायत पर थाना बादली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी लापता शख्स और चोरी हुए आभूषणों का कोई पता नहीं चला है। घटना 29 सितंबर को हुई है। 1 अक्टूबर को केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में दरियापुर निवासी दीपक ने बताया कि उनके पिता कपूर सिंह 29 सितंबर की शाम को बिना बताए घर से बाहर गए थे जो अब तक वापस नहीं लौटे हैं। उन्होंने उन्हें सभी जगह तलाश किया मगर कोई पता नहीं चला। इसी दौरान घर में चोरी भी हुई है। चोरी का पता उन्हें उस समय लगा, जब वे अलमारी में रखी नकदी लेने लगे। पता चला कि घर में रखी आलमारी का लॉकर का ताला टूटा हुआ है।
इस पर उन्हें चोरी का आभास हुआ और जब सामान को चेक किया गया तो पता चला कि अलमारी से 1 लाख 60 हजार रूपए नकद, एक सोने की चैन, एक मंगलसुत्र तथा चार सोने के कड़े, एक सोने का हार व सोने के बाले और सोने का मांग टीका चोरी हुआ मिला। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।