फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर नकदी व बाइक छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा के नजदीक बाइक सवार बदमाश चाकू व पिस्तौल के बल पर एक युवक से दो मोबाइल फोन, करीब चार हजार रुपये की नकदी व बाइक छीन ले गए। पीड़ित ने एचएल सिटी चौकी पुलिस को शिकायत देकर छीने गए सामान को बरामद करवाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेहंदीपुर डाबोदा निवासी पवन एचएल सिटी में क्वालिटी इंजीनियर हैं। मंगलवार की रात को वह करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए निकले। झज्जर रोड पर नूना माजरा में जब पावर हाउस के नजदीक पहुंचे तो एक बाइक उसके नजदीक आई। बाइक पर दो युवक सवार थे। पिछली सीट पर बैठे युवक ने चलती बाइक पर ही पवन का गला पकड़ लिया। इससे पवन बाइक सहित गिर गया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक ने चाकू अड़ा दिया और दूसरे ने पिस्तौल तान दी। हथियार के बल पर दोनों ने उससे 3900 रुपये नकद व मोबाइल छीन लिए। इसके बाद दोनों उसकी बाइक लेकर नूना माजरा की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें