फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में चूक पर भाजयुमो ने पुतला फूंककर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को यहां कांग्रेस और पंजाब सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवीन बंटी की अगुवाई में मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सेक्टर-2 सराय बेरी चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोनिया गांधी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद, सीएम चन्नी मुर्दाबाद, पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और कांग्रेस व पंजाब सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष बंटी ने पंजाब सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर एक षड्यंत्र के तहत फिरोजपुर में तथाकथित प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता रोकने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला काफी समय रुका रहा। यह पंजाब सरकार व पुलिस की विफलता है।
नवीन बंटी ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा इस तरह का षड्यंत्र रचकर प्रधानमंत्री को रैली में जाने से रोकना निंदनीय है। बंटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले भी समाज विरोधी व देश विरोधी षड्यंत्र को अंजाम दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें