फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक जाम करने पर 100 से ज्यादा किसानों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद के दौरान दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक जाम करने वाले किसानों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने केस दर्ज किया है। बहादुरगढ़ में आरपीएफ का थाना नहीं होने की वजह से रोहतक थाने में दो नामजद समेत 100 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट 147 व 174ए के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 200 से अधिक किसान रेल ट्रैक पर बैठ गए थे, जिससे यातायात ठप हो गया था। इस लाइन पर सुबह 6 से शाम 4 बजे तक चलने वाली 22 एक्सप्रेस और 18 मालगाड़ी नहीं चल पाई थीं। किसानों ने प्लेटफार्म पर मंच तो रेलवे ट्रैक को धरनास्थल बना दिया था। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर किसानों ने पानी का ट्रैक्टर-टैंकर और लाउडस्पीकर लगी एक गाड़ी दिनभर खड़ी रखी। अब आरपीएफ ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां किसानों ने सरकार के प्रति रोष जताया था। सुबह 6 से लेकर शाम 4 बजे तक यह सिलसिला जारी रहा था, जिससे रेलवे सेवा पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। सड़कों पर जाम लगाने के संबंध में अभी तक पुलिस द्वारा कोई केस दर्ज करने की सूचना नहीं है, लेकिन रेलवे ट्रैक जाम करने पर आरपीएफ द्वारा जरूर कदम उठाया गया है। बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक जाम करने के संबंध में लखविंदर सिंह व रुद्र सिंह मानसा नामजद सहित 100 अन्य लोगों पर रेलवे एक्ट 147 व 174 ए के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें