फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी किसानों के लिए कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में जल्द ही किसानों के लिए रियायती दरों पर कैंटीन शुरू होगी। यह बात जेजेपी के जिलाध्यक्ष राकेश जाखड़ ने अनाज मंडी में फसल खरीद का जायजा लेते हुए कही। किसानों ने मांग रखी थी कि प्रदेश के हर जिले की अनाज मंडी में व्यवस्था किसानों के लिए की गई है, लेकिन झज्जर में सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

राकेश जाखड़ ने कहा कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलेंगे और इस मांग को पूरा कराएंगे। इस दौरान मार्केट कमेटी के कर्मचारियों व अधिकारियों से भी उन्होंने किसानों की फसल खरीद के दौरान की व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। किसानों ने मंडी में सफाई व्यवस्था न होने की बात जेजेपी नेताओं से कही। इस पर सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही गई। इस दौरान मार्केट सचिव व मंडी कर्मचारियों के अलावा जेजेपी के नेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें