बहादुरगढ़। पिछले दिनों पंचकूला में आयोजित की गई सब जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको रोमन स्टाइल में डाबौदा खुर्द के हरदीप राठी ने कांस्य पदक जीता।
हरदीप फिलहाल रोहतक के गुरु मेहर सिंह अखाड़ा में अभ्यास करता है। रविवार को उसका यहां अभिनंदन किया गया। नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन शीला बिजेंद्र राठी ने हरदीप को बधाई दी। साथ ही भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। हरदीप की इस उपलब्धि पर पहलवान मन्नू दलाल, पहलवान रामकिशन बामनोली ने भी शुभकामनाएं दी। उधर, हरदीप के पिता सतबीर राठी और परिवार के अन्य सदस्य भी पदक मिलने से गौरवान्वित हैं। यह प्रतियोगिता 26 से 28 जून के बीच पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित की गई थी। संवाद