झज्जर। सांपला रोड पर जोंधी फ्लाईओवर के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश पुत्र पृथ्वी निवासी गांव ईसमाईला का कहना है कि उसके बड़े भाई राज सिंह के पास एक लड़का था। जिसका नाम दीपक उम्र 22 साल का था। उसके भाई राजसिंह की 24 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसका भतीजा दीपक झज्जर में एक ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करता था। वह रोजाना बाइक पर सुबह घर से जाता था व शाम को वापस घर आता था। उसके भतीजे दीपक का सांपला रोड झज्जर पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वह दो बहनों का इकलौता भाई था।
वर्जन
युवक की मौत की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मौका मुआयना करने के बाद मृतक के चाचा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।