फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
गुरुग्राम रोड पर मंगलवार रात में नौरंगपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर बुधवार को सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धारौली गांव निवासी कुलराज (29) नजफगढ़ में एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। वह मंगलवार की रात को भट्ठे से वापस घर जा रहा था। जब वह नौरंगपुर गांव के मोड़ के पास पहुंचा तो वहां पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आगामी कार्रवाई कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें