बड़ोदा हाउस में बजरंग पूनिया का अभिनंदन करते उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। उत्तर रेलवे ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले अपने खिलाड़ियों का मंगलवार को अभिनंदन किया। बड़ोदा हाउस नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उत्तर रेलवे के महा प्रबंधक आशुतोष गंगल ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी रेलवे के खिलाड़ी नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
कार्यक्रम में ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, रजत पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया और पुरुष कुश्ती कोच अनिल मान, राजीव तोमर और महिला कुश्ती कोच कुलदीप मलिक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक, सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, सचिव/महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार भी उपस्थित थे।