बामनोली से निजामपुर रोड पर पानी की टंकी के सामने ट्रैक्टर से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल लाइनपार थाना पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम बामनौली से निजामपुर रोड पर ट्रैक्टर से गिरने से एक युवक घायल हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने शायद ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट ली हो। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल को संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इस संबंध में बामनौली निवासी अमित की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतक के शरीर ग्रे रंग का लोवर और नीले रंग की जैकेट पहने हुए है। उम्र करीब 15-16 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। आसपास के क्षेत्र में भी मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।