फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ का कपल सुसाइड केस: यूट्यूबर्स को बड़ा झटका, सोसायटी खाली करने का नोटिस; सामने आई ये बड़ी वजह

Tue, 16 Apr 2024 09:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ के कपल आत्महत्या मामले के बाद रेजीडेंसी सोसायटी हरकत में आई है। शॉर्टस वीडियो बनाने वाले कई यूट्यूबर्स सोसायटी में रहते हैं। जिनको सोसायटी ने नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद स्थित रुहिल रेजीडेंसी अपार्टमेंट में सातवीं मंजिल से कूदकर दो यू-ट्यूबर की खुदकुशी के बाद अब रेजीडेंसी सोसायटी ने सभी यूट्यूबर्स को फ्लैट खाली करने का नोटिस दिया है। इस वक्त रुहिल रेजीडेंसी में कई जाने-माने यू-ट्यूबर कलाकार रहते हैं और छोटी-छोटी मूवी बनाते हैं।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ की रुहिल रेजीडेंसी में पांच माह पहले यहां के ईशान और कोसली, रेवाड़ी के कपीश ने फ्लैट बी-701 किराये पर लिया था, लेकिन यहां चार लड़के और दो लड़कियों समेत छह कलाकार रह रहे थे। इनमें देहरादून के शांति विहार रायपुर रोड निवासी 22 वर्षीय नंदिनी और दून एन्क्लेव शिमला बाईपास देहरादून निवासी 25 वर्षीय गर्वित एक माह पहले ही रहने आए थे।

शनिवार सुबह नंदिनी और गर्वित ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस हादसे के बाद बी-701 में रह रहे अन्य कलाकार फ्लैट खाली करके चले गए थे। सोसायटी के लीगल एडवाइजर के मुताबिक, रुहिल रेजीडेंसी में जाने-माने यू-ट्यूबर कलाकार मंदीप, सोनिका, झबरू काला भी रहते हैं और छोटी-छोटी मूवी बनाते हैं। इस घटना के बाद यहां रहने वाले अन्य कलाकारों को भी फ्लैट खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। जल्द ही फ्लैट खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का नहीं लगा पता
नंदिनी और गर्वित में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसे न तो पुलिस समझ पाई और न ही परिजन। गर्वित और नंदिनी दोनों चार साल से एक साथ रह रहे थे। वे पहले मुंबई में रहते थे। एक माह पहले बहादुरगढ़ आए थे। नंदिनी ने वेब शो में भी काम किया था। देहरादून में दोनों के घरों में 10-12 किलोमीटर की दूरी है।
नंदिनी ने पापा से कहा था, जरूरी बात करनी है

नंदिनी के भाई मनीष ने बताया कि बहन का दो दिन पहले फोन आया था। उसने कहा था कि पापा मैं रविवार को आ रही हूं, आप से बहुत जरूरी बात करनी है। इस पर पापा बोले, बेटी शादी के लिए कोई लड़का पसंद कर लिया है क्या? नंदिनी ने कहा था कि पापा आकर ही बात करूंगी। यह नहीं पता था कि नंदिनी नहीं, बल्कि उसके शव को लेने के लिए आना पड़ेगा।

गर्वित के पिता सूबेदार सिंह ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले नंदिनी से फोन पर गर्वित के साथ शादी करने के लिए बात की थी, लेकिन नंदिनी ने हम दोनों अच्छे दोस्त हैं, कहकर शादी से मना कर दिया था। परिजनों के मुताबिक, साल 2018 में यू-ट्यूब पर वीडियो बनाते समय दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों इकट्ठे वीडियो बनाने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें