फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए गहने

Sat, 07 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

सुुुुभाष नगर का एक परिवार सोमवार को धन-धन सतगुरु के आश्रम में गया हुआ था कि इस दौरान चोरों ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता के द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता कमलेश शर्मा ने बताया कि वह सुुुुभाष नगर की रहने वाली है तथा वह बृहस्पतिवार को अपने बेटे कुलदीप के साथ धन-धन सतगुरु आश्रम में गई हुई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। जिस पर उन्होंने सामान चैक किया तो सारे आभूषण गायब थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एफएसल टीम से मौका मुआयना करवाया, जिस पर टीम ने फिंगर प्रिंट लिए।  जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि महिला कमलेश शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें