फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ के सेवन से व्यक्ति की मौत

Sat, 07 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। बीती रात शहर के दयानंद नगर निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

दयानंद नगर निवासी आनंद (48) ने बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालातों में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बच्चों का पिता था। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक की मां शरबती देवी और भाइयों ने शिकायत दी है कि आनंद के ससुराल पक्ष के लोग भी उससे झगड़ा करते थे। बृहस्पतिवार को भी आनंद और उसकी पत्नी में विवाद हुआ था। इससे वह डिप्रेशन में था और परेशानी में उसने यह कदम उठा लिया। सेक्टर-9 पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मृतक की पत्नी, सास, ससुर और पत्नी के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें