फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल खुलते ही 185 किसानों ने किया आवेदन, गिरदावरी भी शुरू हुई

Wed, 05 Apr 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की फसलें खराब हो गई हैं, लेकिन क्षतिपूर्ति पोर्टल न खुलने से वह परेशान थे। काफी मांग उठी जिसके बाद मंगलवार से पोर्टल फिर से शुरू हो गया। 185 किसानों ने मुआवजे के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। करीब 10 हजार किसानों ने अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करा रखा है। उन्हें केवल अपनी फसलों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल तक 66 सौ किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए आवेदन किया है। बुधवार को किसानों की भीड़ की संशोधन में बढ़ने की उम्मीद है। किसानों ने मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए फसलों की कटाई व कढ़ाई का कार्य तेज किया हुआ है और जिन किसानों ने खेतों में फसल काटकर रखी हुई थी उन किसानों की फसल भी खराब हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से फसलों को भी नुकसान की गिरदावरी का कार्य शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त शक्ति सिंह क्षेत्र में जाकर फसलों का जायजा ले रहे हैं। 15 अप्रैल तक अधिकारियों को स्पेशल गिरदावरी का कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं । वर्जन बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन की तरफ से कार्य शुरू किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ डॉक्टर जगजीत सांगवान ने बताया कि उपायुक्त ने 15 अप्रैल तक गिरदावरी का कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं। किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है ताकि वे आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें