फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मंथन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता आरंभ करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने भी आवश्यक तैयारी करने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में एक भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद विभाग हर तरह से तैयार है।
विज्ञापन

अबकी बार कोरोना को लेकर किसी भी तरह की स्थिति बने, इसको लेकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के चिकित्सक भी अलर्ट पर हो गए हैं। सभी तरह की सुविधाओं की जांच पड़ताल की जा रही है। वीरवार को विभाग के अधिकारियों ने स्वयं आक्सीजन प्लांट को जांचा। बहादुरगढ़ में कोरोना के दौरान ही आक्सीजन प्लांट लगाया गया था। इसे चलाने के लिए 4 आपरेटर और 2 इलेक्ट्रीशियन लगाए गए हैं। प्लांट बिजली से चलाया जाता है। यदि बिजली नहीं होती है तो जेनरेटर के सहारे चलाया जाता है। फिलहाल आक्सीजन की ज्यादा जरूरत नहीं हो रही है। आक्सीजन प्लांट के साथ-साथ नागरिक अस्पताल में मॉर्चरी के साथ वैक्यूम मशीन, मेडिकल एयर मशीन भी लगाई गई है। जहां पर दिन-रात ऑपरेटर तैनात रहते हैं। आईसीयू में आक्सीजन के पाइप लगाए गए हैं। जिनमें हर समय आक्सीजन की सप्लाई होती है। आक्सीजन प्लांट फिलहाल पूरी तरह दुरुस्त है। अधिकारियों का कहना है कि आइसोलेशन वार्ड अस्पताल में कोरोना काल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए थे, जिन्हें खत्म कर दिया गया है। हालांकि कोरोना के मामले भी सामने नहीं आ रहे हैं। यदि भविष्य में कोरोना के मामले सामने आते हैं तो आइसोलेशन वार्ड पुन: बनाए जाएंगे। कोरोना से निपटने के लिए अबकी बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयार है। अभी कोरोना का कोई मामला नहीं है। कोरोना काल में जो आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था उसे निलंबित कर दिया गया था। अस्पताल के जिस हिस्से में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया था। अब वहां आईसीयू की स्थापना की गई है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत इस वार्ड की स्थापना कर दी जाएगी। साथ ही आईसीयू से भी रोगियों का इलाज करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. देवेंद्र मेघा, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें