फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर 4 लाख 75 हजार रुपए ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक व्यक्ति पर बेटे और दामाद के साथ मिलकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख 73 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। बादली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बुपनियां निवासी रविंद्र ने बताया कि लॉकडाउन में उसका काम धंधा प्रभावित हो गया था। कई साल पहले उसकी मुलाकात दिल्ली के रहने वाले ओमप्रकाश से हुई थी। रविंद्र के अनुसार, ओमप्रकाश ने उसे मेट्रो में नौकरी दिलाने की बात कही। जिसकी एवज में उसने पैसे देने के लिए कहा। उसने नौकरी पाने के लिए उसे 3-4 बार में मिलाकर 4 लाख 75 हजार रुपये दिए, लेकिन उसने नौकरी नहीं दिलाई। वह याद दिलाता तो अपने दामाद संदीप की राजनीति में पहुंच होने का हवाला देकर जल्द नौकरी दिलाने की बात कहता।
उसके बाद भी जब रविंद्र को नौकरी नहीं मिली तो ओमप्रकाश ने जालसाजी करते हुए एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी तरीके से आई कार्ड बनवा दिया। हालांकि रविंद्र ने उससे आई कार्ड मांगा को वह भी नहीं दिया, बल्कि उसके व्हाट्सएप पर भिजवा दिया व 10 लाख रुपये और मांगने लगा। जब उसने उक्त आई कार्ड की जांच संबंधित विभाग में जाकर की तो वह भी फर्जी मिला। ऐसे में रविंद्र ने ओमप्रकाश, उनके पुत्र राहुल व दामाद संदीप पर अपने साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए बादली थाना में शिकायत दर्ज कराई है और सारी रकम दिलाने व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें