फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का प्रयास करने और मोबाइल फोन छीनने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छारा में मंगलवार को एक युवक को जान से मारने का प्रयास करने और उसका मोबाइल छीनने के आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मांडोठी पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान श्रवण निवासी गांव छारा के तौर पर की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इस युवक ने मंगलवार को अपने एक साथी के साथ मिलकर अपने ही गांव के निवासी प्रविंद्र के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया और कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की कोशिश की। बताया गया है कि युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा कर ट्रिगर दबा दिया। भाग्य से गोली नहीं चली और वह बच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में कई वारदातों के संबंध में खुलासा किया।
आरोप है कि श्रवण ने अपने एक साथी के साथ मिलकर टोल प्लाजा पर चाय की दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। दूसरी घटना में गांव के टोल प्लाजा पर एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करके 37000 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया था। तीसरी वारदात में एक होटल मालिक के साथ झगड़ा करके चोटें मारी थीं और एक अन्य मामले में आरोपी ने करीब तीन महीने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर एक शराब ठेके में लूटपाट की थी। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें