झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव बिरधाना के पास बाइक सवार ने ढाबे से सामान लेकर लौट रही निजी स्कूल की शिक्षिका को टक्कर मार दी। हादसे में घायल शिक्षिका व बाइक सवार युवक घायल हो गए। उनको प्नाथमिक उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। स्कूल स्टाफ शिक्षिका को उपचार के लिए रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां शिक्षिका की उपचार दौरान मौत हो गई। मृतक शिक्षिका की पहचान मध्यप्रदेश के दातिया के होली क्रॉस आश्रम निवासी सूबासिनी के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में एसएफएस स्कूल बिरधाना की चपरासी लीली लकड़ा ने बताया कि वह पिछले करीब 14 साल से स्कूल में चपरासी की नौकरी करती है। शनिवार शाम को शिक्षिका सूबासिनी के साथ स्कूल से कुछ दूरी पर बने झिलमील ढाबे सामान लेने के लिए गए हुए थे। जब सामान लेकर वापिस स्कूल में जा रहे थे तो रोहतक की तरफ से तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका सूबासिनी व बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिक्षिका सूबासिनी व अन्य घायलों को झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको रोहतक रेफर कर दिया गया। सूबासिनी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अदिकारी के अनुसार
नेशनल हाईवे पर गांव बिरधाना के पास ढाबे से सामान लेकर लौट रही शिक्षिका को बाइक ने टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में शिक्षिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्कूल की चपरासी की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। शिक्षिका के शव का पीजीआईएमएस रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया गया।
-अशोक कुमार, जांच अधिकारी, दुजाना थाना।