फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डेंगू के तीन मामले और मिले, 193 हुए मरीज

Sun, 17 Sep 2023 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गांव सिलाना के घरो में रखे हुए कुलर के पानी में लार्वा की जांच करती स्वास्थ्य कर्मियों की टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले के डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को तीन मामले डेंगू के ओर सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल डेंगू के 193 मरीज हो गए हैं। वहीं मलेरिया के भी चार मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकनगुनिया के टेस्ट भी किए जा रहें हैं। अब तक विभाग ने 90 टेस्ट चिकनगुनिया के किए हैं। जिले में अब तक कोई चिकनगुनिया का कोई मरीज नहीं मिला है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सामान्य अस्पताल झज्जर व बहादुरगढ़ में निशुल्क डेंगू का एलायजा टेस्ट किया जा रहा है, जबकि प्राइवेट लैब में डेंगू के टेस्ट के करीब 600 रुपये लिए जाते हैं। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तीर्थ सिंह बागडी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में फिलहाल 70 प्रतिशत डेंगू के मामले आ रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 30 प्रतिशत डेंगू के मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक डेंगू से किसी की मौत का मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें