फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा घायल

Tue, 19 Mar 2024 12:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर के बहराणा गांव मनदीप और मनीष बाइक पर सवार होकर सोमवार शाम को झज्जर किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए थे। जब वह रात को अपने गांव वापस जा रहे थे तो गिरावड में वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज से 500 मीटर दूर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गिरावड गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक किसान की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मंगलवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन




पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बहराणा गांव निवासी 32 वर्षीय मनदीप और 25 वर्षीय मनीष बाइक पर सवार होकर सोमवार शाम को झज्जर किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए थे। जब वह रात लगभग साढे़ 9 बजे अपने गांव वापस जा रहे थे तो गिरावड में वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज से 500 मीटर दूर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को आसपास के लोगों ने वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि मनीष का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मंगलवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें