फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हादसा: दो बाइकों की हुई टक्कर, दो युवकों की मौत व एक घायल; रूडियावास पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना

Sun, 06 Oct 2024 02:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राजबीर पुत्र महावीर निवासी खोरडा के तौर पर हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर बहु झोलरी स्थित रूडियावास पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में राहुल निवासी गांव, जिला निमली चरखी दादरी ने बताया कि उसका ससुर देवेंद्र निवासी रईया एनटीपीसी झाडली में सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत था। वह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहा था।

विज्ञापन


उसे सामान लेने के लिए रूडियावास पेट्रोल पंप के पास बुलाया। वह लगभग दो बजे पैट्रोल पंप के पास पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर मातनहेल से झाडली की तरफ आ रहें थे। मोटरसाइकिल चालक तेज व लापरवाही में मोटरसाइकिल चलाता हुआ आ रहा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल की टक्कर उसके ससुर की मोटरसाइकिल में मार दी। इससे उसका ससुर सडक पर गिर गया और उसे काफी चोटें आई। दूसरी मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति भी गिर गए।

हादसे में मोटरसाइकिल के चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राजबीर पुत्र महावीर निवासी खोरडा के तौर पर हुई। मोटरसाइकिल सवार दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया गया उसकी पहचान बिजेंद्र पुत्र रामफल निवासी खोरडा के तौर पर हुई।
विज्ञापन


दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सीआईएसएफ के एएसआई देवेंद्र को परिजन निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। झज्जर के निजी अस्पताल से रईया निवासी देवेंद्र को इलाज के लिए वैकेंटसवर अस्पताल दिल्ली ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं झज्जर नागरिक अस्पताल में भर्ती मोटरसाइकिल सवार बिजेंद्र निवासी खोरडा को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें