फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: फैक्टरी में काम करते हुए हादसा, जाखोदा निवासी की मौत, 4 घायलाें में तीन उत्तर प्रदेश के

Sun, 20 Feb 2022 12:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

आरोप है कि हादसा पुरानी मशीनों पर काम कराने की वजह से हुआ है। मालिक की ओर से फैक्टरी में लापरवाही बरती जा रही थी। आसौदा थाना के जांच अधिकारी आजाद सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रोहद के पास एक फैक्टरी में काम करते वक्त हादसे में एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई और चार श्रमिक घायल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक शहर से सटे गांव जाखोदा का निवासी था। घायलों में दो गाजियाबाद, एक मुरादाबाद और एक सोनीपत जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन


  रोहद में 44 फुटा रोड स्थित फैक्टरी चारमीनार ज्वाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार रात को उत्पादन कार्य चल रहा था। जयप्रकाश व कुछ अन्य श्रमिक रोल मशीन पर काम कर रहे थे। इसमें साफ्ट निकल रही थी। इसको खोलते वक्त रोल से साफ्ट निकलकर जयप्रकाश के सीने में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

चार अन्य मजदूर भी घायल हो गए। घायलों में यूपी के अब्दुल सलाम, शहाबुद्दीन व करीमुद्दीन और सोनीपत जिले का गौरव शामिल है। सभी घायलों को शहर के जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान जयप्रकाश की मौत हो गई। वह बहादुरगढ़ के जाखोदा का निवासी था। फैक्टरी में इलेक्ट्रिक कार्य करता था।
विज्ञापन


 हादसे की जानकारी मिलने पर जयप्रकाश के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस फैक्टरी में स्टील के प्रोडक्ट और गैस किट बनते हैं। अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने फैक्टरी में घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। जयप्रकाश के भाई कुलदीप के बयान पर फैक्टरी मालिक दिल्ली निवासी पंकज ढींगरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कुलदीप का आरोप है कि हादसा पुरानी मशीनों पर काम कराने की वजह से हुआ है। मालिक की ओर से फैक्टरी में लापरवाही बरती जा रही थी। आसौदा थाना के जांच अधिकारी आजाद सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
1. अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल सलाम, मकान नंबर 79, वार्ड नंबर-1, वाजिगरान, डासना देहात, गाजियाबाद, यूपी
2. शहाबुद्दीन पुत्र नूर हसन, मकान नंबर 79, वार्ड नंबर-1, डासना देहात, गाजियाबाद
3. करीमुद्दीन पुत्र इकरामुद्दीन, मकान नंबर 236, धोबी वाली गली, सक्काम, मुरादाबाद
4. गौरव पुत्र राजकुमार, गांव पाई, तहसील, खरखोदा, जिला सोनीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें