फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फरवरी को करनाल में सीएम आवास का घेराव करेगी आप : हरीश कुमार

Tue, 06 Feb 2024 09:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश का युवा सड़कों पर है और बेरोजगारी के कारण त्रस्त है। वह नशे और डिप्रेशन का शिकार हो रहा है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। स्थिति इतनी भयावह है कि हर घर में मां-बाप भी परेशान हैं, क्योंकि उनके घर का चिराग बेरोजगारी के कारण नशे, अपराध की तरफ चल पड़ा है और आत्महत्या की सोचने लगा है। इसके विरोध में पार्टी प्रदेश के युवाओं के साथ 7 फरवरी को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी और युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खाली पड़े हैं, इन पर हरियाणा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। हरियाणा में 71 हजार पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42 हजार और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29 हजार पद खाली पड़े हैं। हालात ऐसे हैं कि एचपीएससी पेपर लेता नहीं और लेता है तो पेपर लीक हो जाता है। इसके बाद मामला कोर्ट में चला जाता है और भर्ती प्रक्रिया अटक जाती है। इस कारण अभ्यर्थी ओवरएज हो जाता है। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन, राजेश प्रजापत, जतिन अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें