गांव सिकंदरपुर में 20 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हुए युवक का शव शनिवार सुबह गांव में शीतला माता मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया।
गांव सिकंदरपुर निवासी रीब 29 वर्षीय धर्मेंद्र 20 जनवरी से लापता था। धर्मेंद्र के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस के साथ परिजन भी धर्मेंद्र की तलाश करते रहे, लेकिन 23 जनवरी को सुबह जब परिजन धर्मेंद्र की तलाश कर रहे थे तो उन्हें गांव में पेड़ से शव लटका हुआ मिला।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाइद धर्मेंद्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि दो बच्चों का पिता धर्मेंद्र मानसिक रूप से परेशान था। यही कारण रहा होगा कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
धर्मेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने बयान दिया है कि वह मानसिक तौर पर बीमार था। इसी कारण घर से चला गया था। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई हुई है।
-सतबीर सिंह, एसआई जांच अधिकारी।