फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रखे हुए जमीन के पैसों में से रुपये 13.50 गायब

Sun, 24 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में जमीन बेचने के बाद हिस्से के 24 लाख रुपये महिला ने पति के बैंक खाते में डलवा दिए। भरोसा था कि बैंक में रुपया सुरक्षित रहेगा। लेकिन दंपति तब भौचक्का रह गया, जबकि उनके बैंक खाते से किसी ने 13.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


 वहीं बैंक पीड़ित को इसके लिए जिम्मेदार बता रहा है। वहीं पीड़ित ने बैंक के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी है। दंपति के कार्रवाई के बाद बैंक ने भी कागजात खंगालने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामला बड़ा होने के कारण आज रविवार को भी बैंक में जांच का काम होगा। जबकि पुलिस शिकायत की छानबीन के लिए सोमवार को बैंक पहुंचेगी।

ये है मामला
सीबीआई की गांव दुजाना शाखा में गांव के नरेश कुमार पुत्र नुनी राम का खाता संख्या 2229443280 है। उसने 23 मार्च 2015 को अपने अकाउंट में 24 लाख रुपये जमा कराए थे। यह राशि उसकी पत्नी शीला को अपने मायके में जमीन की बिक्री के बाद हिस्से में मिली थी। शीला का कोई बैंक खाता नहीं था और उसने यह राशि पति नरेश के खाते में डलवा दी। शनिवार को जब उसने अपने अकांउट की राशि जांच की तो पता चला कि उसमें से 13.50 रुपये कम है। इसके बाद तो दंपति के होश फाख्ता हो गए। दौड़े-दौड़े नरेश ने पुलिस चौकी दुजाना में शिकायत दी।
विज्ञापन


ऐसे हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
नरेश कुमार की शादीशुदा बेटी को प्लाट लेने के लिए 3 लाख रुपये की जरूरत थी। नरेश शुक्रवार को बैंक गया और अपने अकाउंट से 3 लाख रुपये निकलवा लिए। इसके बाद उसने अपनी बैंक पास बुक को अपडेट कराया तो उसमें कुल बैलेंस 7 लाख 66 हजार 380 रुपये मिला। नरेश का कहना है कि उसने अभी तक बैंक में अपने खाते से केवल 4.50 लाख रुपये ही निकलवाए हैं। ब्याज उसके खाते में अलग से जमा हुआ था। फिलहाल 20 लाख रुपये उसके अकाउंट में होने चाहिए थे। किसी ने 13.50 लाख रुपये का गबन किया है।

नरेश का दावा
नरेश कुमार ने बताया कि उसने खाते से अभी तक 4.50 लाख रुपये ही निकाले हैं। 23 मार्च 2015 को उसने 24 लाख रुपये जमा कराए। इसके एक महीने बाद 24 अप्रैल का उसने 1 लाख रुपये निकलवाए। इसके बाद 29 मई को 30 हजार रुपये और 16 जून, 2015 को 20 हजार रुपये उसने खाते से निकाले। चौथी व अंतिम बार उसने अब 22 जनवरी को 3 लाख रुपये निकलवाए हैं। उसके खाते से खाते से 13.50 लाख रुपये एक अन्य अकाउंट नंबर-03369701223 में ट्रांसफर हुए हैं। इनके ट्रांसफर से उसका कोई लेना देना नहीं है। यह उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।



बोले बैंक मैनेजर
नरेश नाम के व्यक्ति के अकाउंट से 13.50 लाख रुपये के अन्य खाते में ट्रांसफर का मैटर उनकी नॉलेज में है। वे इसको लेकर खुद टेंशन में हैं कि आखिर ये हुआ कैसे। खाते से निकासी से संबंधित वाउचर निकाले जा रहे हैं। कर्मचारी की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को वे अवकाश के बावजूद बैंक जाकर मामले की छानबीन करेंगे। वाउचर पर नरेश के हस्ताक्षर का मिलान कराया जाएगा। हो सकता है कि उसने गुड फेथ में किसी को अपनी पासबुक दे दी हो या फिर बैंक से की गई निकासी वह भूल गया हो। छानबीन के बाद सच्चाई सामने आएगी। गड़बड़ी हुई है तो फिर नरेश कुमार नहीं बल्कि बैंक द्वारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया जाएगा।
अमर फूलिया, मैनेजर सीबीआई बैंक दुजाना


बोली पुलिस-
नरेश नाम के व्यक्ति ने बैंक के खाते से 13.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी है। रविवार को बैंक का अवकाश है, इस कारण वे पड़ताल के लिए सोमवार को बैंक जाएंगे। जैसा मामला होगा, कार्रवाई की जाएगी। बैंक अधिकारियों से भी दूसरे अकाउंट का ब्यौरा लेकर उसे खंगाला जाएगा।
-सतबीर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी दुजाना


बैंक कर्मी पहुंचा घर, मांगी पास बुक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दुजाना शाखा में 13.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत के बाद बैंक कर्मी हड़बड़ाहट में हैं। पीड़ित नरेश को करीब एक घंटे तक बैंक में बैठाकर रखा गया। बाद में वह घर आया तो पीछे पीछे बैंक का एक कर्मी भी घर पहुंच गया। उसने यह कह कर नरेश से बैंक पास बुक मांगी कि उसे ठीक करेंगे। बैंक पास बुक को जांच के लिए रोहतक भेजा जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें