फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 मिले नए कोरोना संक्रमित, 70 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
1118 सैंपलों की आई रिपोर्ट, 79 मिले नए कोरोना संक्रमित, 70 हुए ठीक
विज्ञापन

शनिवार को 1230 लोगों के लिए सैंपल, भेजे जांच के लिए प्रयोगशाला
- जिले में 22 मरीजों को कराया गया है अस्पतालों में भर्ती
- 433 मरीज होम आइसोलेशन में ले रहे इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मामले फिलहाल पहले से कम हुए हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 500 से नीचे पहुंच गया है। जिले में शनिवार को 1118 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें से 79 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 70 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 455 है। इनमें से 22 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिनमें से 20 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं और 2 मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि 433 मरीज का होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की निगरानी में इलाज हो रहा है। इस समय ग्रामीण क्षेत्र में करीब 70 फीसदी मरीज मिल रहे हैं। शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कम हुआ है। 20 दिसंबर के बाद जनवरी के प्रथम सप्ताह तक शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज अधिक मिल रहे थे।
विज्ञापन

अब तक 2 लोगों की मौत हुई है। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 338 पहुंच गई है। जिले में शनिवार को 1230 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अब तक 762594 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 736581 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में फिलहाल तक 22141 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 21348 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन
चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र लोगों को कोरोना संक्रमण से सावधान रहने की आवश्यकता है। सावधानी हटते ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी का पालन करें। - डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें