फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एप डाउनलोड किया तो क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 75 हजार रुपये

Fri, 28 Jul 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। खरीदारी के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करनी सेक्टर-6 के रहने वाले व्यक्ति को भारी पड़ गई। व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने सेक्टर-6 थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ठगी की यह वारदात सेक्टर-6 निवासी अरविंद जैन के साथ हुई है। शिकायतकर्ता सेक्टर-6 निवासी अरविंद जैन ने बताया कि बुधवार की देर शाम वह घर पर था और फेसबुक देख रहा था।
विज्ञापन

फेसबुक पर एजिओ एप पर घरेलू समान काफी सस्ता दिखाई दिया तो उन्होंने एजिओ एप हाउन लोड किया। एप्लीकेशन डाउन लोड होते ही उनके क्रेडिट कार्ड, जो केनरा बैंक का है, उससे एक बार 40 हजार, दूसरी बार 25 हजार और तीसरी बार में 10 हजार रुपये कट गए। उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 75 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

इसके बाद उनका फोन हैंग हो गया। उन्होंने तुरंत केनरा बैंक के कस्टमर केयर पर फोन कर शिकायत की और अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाया। उन्होंने किसी को ओटीपी नंबर भी नहीं बताया। मगर न जाने फिर भी उनके क्रेडिट कार्ड से इतनी बड़ी रकम कैसे कट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें