फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जमीन की रजिस्ट्री शुरू, तहसीलदारों व उप तहसीलदारों ने संभाला जिम्मा

Fri, 28 Jul 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिलेभर की तहसील और उपतहसीलों में जमीन पंजीकरण का कार्य सुचारु रूप से शुरू हो चुका है। वीरवार को झज्जर की तहसीलों व उपतहसील में 68 टोकन जारी किए गए थे और इनमें से 43 रजिस्ट्री की जा चुकी हैं और 25 बाकी हैं। लिपिकों की हड़ताल के कारण कई दिनों से तहसील कार्यालयों में जमीन पंजीकरण के कार्य प्रभावित चल रहे थे। अब सरकार और प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार रजिस्ट्रेशन कार्य निर्बाध रूप से किया जा रहा है।
सरकार द्वारा झज्जर जिले में मुख्य रूप से बहादुरगढ़ में 15, बेरी में 4, बादली में 9, मातनहेल में 2 व झज्जर तहसील में 7 और साल्हावास उपतहसील में सात जमीनों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारी ने कहा कि जमीन के पंजीकरण का कार्य शुरू हो चुका है, कोई भी व्यक्ति नियमानुसार अप्वाइंटमेंट लेकर जमीन की रजिस्ट्री करवा सकते हैं। अगर जमीन की रजिस्ट्री संबंधी किसी प्रकार की कोई दिक्कतें हैं, तो संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

लोगों को मिलेगी राहत
जिले में जमीन संबंधित कार्यों को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। वहीं तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब जमीन संंबंधी कार्य शुरू होने के बाद लोगों की चहलकदमी में तहसील कार्यालयों में बढ़ेगी।

जमीन पंजीकरण के कार्य शुरू हो चुके हैं। बहादुरगढ़ तहसील में तो तहसीलदार ने इस संबंध में नोटिस भी चस्पा किया गया है।
- प्रमोद चहल, जिला राजस्व अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें