फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 4.80 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगी बिजली बिल की मार

विज्ञापन
06jjrp19- शहर के मेडिकल रोड ​स्थित बिजली घर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले के बिजली उपभोक्ताओं पर इस माह बिजली बिल का भार बढ़ने वाला है। एक अप्रैल से सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाने के आदेश जारी कर रखे हैं। हालांकि इसका नोटिफिकेशन आना बाकी है। बिजली बिल बढ़ने का असर जिले के लगभग 4.80 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। जिले में सबसे ज्यादा बिजली उपभोक्ता बहादुरगढ़ डिवीजन में हैं।
विज्ञापन

इस बार उपभोक्ताओं के बिजली बिल की राशि बढ़कर आएगी, क्योंकि प्रदेश सरकार ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। यदि एक परिवार 100 यूनिट बिजली खर्च करता है तो उसका बिल अब 20 रुपये बढ़कर आएगा। जीरो से 50 यूनिट पर पहले दो रुपये खर्च आता था, वहीं अब 2.20 रुपये खर्च आएगा। वहीं अलग-अलग कैटेगरी के लिए स्लैब में भी बदलाव किया है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार ने बिजली के दामों में 20 से लेकर 40 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा विभिन्न कैटेगरी के लिए बनाए गए स्लैब में भी बदलाव किया है।
बिजली की बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल से लागू की जाएगी। इससे पहले सरकार ने वर्ष 2022-23 में 150 यूनिट तक की खपत पर 25 पैसे यूनिट रेट बढ़ाए थे। फिलहाल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कंपनी (एचईआरसी) ने बिजली के नए टेरिफ तय किए हैं, जिसमें पिछले साल के मुकाबले प्रति किलोवाट 20-30 पैसे की बढ़त की गई है। इसके अलावा 51 से 100 यूनिट के बीच बिजली खपत होने पर 2.50 रुपये की जगह 2.70 रुपये देने होंगे। 100 यूनिट से ज्यादा की खपत पर 0-150 यूनिट के लिए 2.95 रुपये प्रति किलोवाट देने होंगे।
विज्ञापन

वहीं नई टैरिफ व्यवस्था में 300 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर कोई निश्चित शुल्क नहीं लगाया जाएगा। वहीं 151-300 यूनिट के स्लैब के लिए दर 5.25 रुपये प्रति किलोवाट है। 301 से 500 यूनिट तक यह 6.45 रुपये प्रति किलोवाट होगी और 500 यूनिट से अधिक की खपत के लिए यह दर 7.10 रुपये प्रति किलोवाट होगी।

वर्ष 2020-21 में घटाए थे रेट
वित्त वर्ष 2020-21 में श्रेणी-1 के लिए टैरिफ 2.70 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर दो रुपये किया गया था। वहीं 51 यूनिट से 100 यूनिट के बीच खपत के मामले में टैरिफ 4.50 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 2.50 रुपये प्रति यूनिट हुआ था, जो अब नए रेट में 2.20 रुपये और 2.70 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है। ऐसे में इस माह आने वाले बिजली के बिल पहले की अपेक्षा ज्यादा होंगे।

किस डिवीजन में कितने उपभोक्ता
बहादुरगढ़ डिवीजन -लगभग तीन लाख
झज्जर डिवीजन -लगभग 1.10 लाख
बेरी डिवीजन-लगभग 70 हजार

टेरीफ 2023-24 के पुराने रेट
यूनिट

रुपये प्रति यूनिट
0-50

2 रुपये
51-100

2.50 रुपये
0-150

2.75 रुपये
151-250

5.25 रुपये
251-500

6.30 रुपये
501-800
7.10 रुपये
801 से अधिक
7.10 रुपये

वर्जन
प्रदेश सरकार ने बिजली के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया है। जीरो से 50 तक 100 यूनिट खर्च करने पर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। नोटिफिकेशन आने का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें