फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर-2 केंद्र पर हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
-फोटो 64 : कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्माकुमारीज केंद्र की संचालिका व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर-2 सेवाकेंद्र पर नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा के साथ हर्षोल्लास में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगोंं ने भक्ति और भव्यता के संगम का अनुभव किया। सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी विनीता ने सभी को नवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दुर्गा मां के नौ रूप नारी के भीतर विद्यमान नौ आत्मिक शक्तियों का प्रतीक हैं जो सृजन, संरक्षण और परिवर्तन की शक्ति प्रदान करते हैं। हर देवी स्वरूप का गूढ़ और प्रेरणादायक आध्यात्मिक अर्थ भी विस्तार से समझाया, जिससे सभी ने आत्म-चिंतन और आत्म-जागृति की प्रेरणा प्राप्त की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान बीके जयपाल भाई, इंदु, नवीन और पंकज ने माता रानी की मधुर भेंटें और भजन प्रस्तुत किए। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों की धुन पर सुनंदा, स्मृति और प्रियंका ने सुंदर और भावविभोर कर देने वाले नृत्य प्रस्तुत किएख् जिन्हें सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर बीके रूबी, लक्ष्मी, अंजलि और कोमल ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि हर आत्मा अपने भीतर छिपी दिव्य शक्तियों को पहचाने और जीवन में आत्मिक नवरात्रि मनाए।
विज्ञापन




-फोटो 64 : कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्माकुमारीज केंद्र की संचालिका व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें