फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामनवेल्थ गेम्स में दम दिखाएगा म्हारा बजरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
विश्व स्तर पर झज्जर जिले का परचम लहराने वाला खुड्डन का लाल बजरंग पूनिया अब आस्ट्रेलिया में चार अप्रैल से शुरू हो रहे कामनवेल्थ गेम्स में हरियाणवी मिट्टी का दम दिखाएगा। बजरंग के कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन होने पर परिजन व जिले के कुश्ती प्रेमी बेहद खुश हैं। कुश्ती प्रेमियों ने बजरंग को गोल्ड मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी हैं। उधर, बजरंग का कहना है कि देश को गोल्ड मेडल दिलाने के लिए वह जी-जान लगा देगा।
आस्ट्रेलिया में आगामी चार से 15 अप्रैल तक कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। इन खेलों में भारत के 220 खिलाड़ी खेलेंगे। इनमें 12 सदस्यीय पहलवानों का दल (6 महिला, 6 पुरुष) शामिल हैं। कुश्ती का गढ़ कहलाने वाले झज्जर जिले के लोगों की नजर इस बार अपने लाडले बजरंग पर रहेगी। गांव खुड्डन का निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

बजरंग के कॉमनवेल्थ गेम्स में चयनित होने पर परिजन एवं कुश्ती प्रेमी खुशी से फूले नहीं समा रहे। बजरंग के प्रथम गुरु आर्य वीरेंद्र ने कहा कि योगेश्वर दत्त के उपरांत 65 किलोग्राम भारवर्ग में बजरंग देश का श्रेष्ठ पहलवान है। उन्हें पूरा यकीन है कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीतेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों में 12 से 14 तक कुश्ती के मुकाबले होंगे। इसलिए बजरंग छह अप्रैल को कुश्ती दल के साथ आस्ट्रेलिया रवाना होगा। वर्ष-2014 में ग्लासगो में हुए कामनवेल्थ गेेम्स में बजरंग ने देश के लिए सिलवर मेडल जीता था। इसलिए कुश्ती प्रेेमियों को बजरंग से इस बार गोल्ड मेडल की उम्मीदें बंधी हुई है। कुश्ती प्रेमियों की कसौटी पर खरा उतरने के लिए बजरंग भालगढ़ साई सेंटर में जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। बजरंग ने कहा कि देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना ही उसका प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें