फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल धमार्थ चिकित्सालय की चुनाव बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय के चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

चरखी दादरी। लाला लाजपतराय चौक निकट स्थित गीता भवन परिसर में अग्रवाल सेवा संघ की ओर से संचालित अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय की चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता चुनाव अध्यक्ष हरिराम खुडानियां ने की। बैठक में चुनाव संबंधी विषयों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

हरिराम खुडानियां ने बताया कि सोसायटी एक्ट के अनुसार प्रत्येक साधारण सदस्य को एक फार्म भरना होगा व इसके साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी व दो पासपोट फोटो भी संलग्न करनी होगी। फार्म को अंतिम तिथि को अब 15 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। इस अवसर पर कैलाश चंद रिटोलिया, गंगाराम बिरहोडिया, मास्टर शिवचरण बौंदिया, कृष्ण कुमार अग्रवाल, बलराम कानेजर, रामनिवास, विजय अग्रवाल, जगदीश प्रसाद ऐरन, प्रदीप, सतीश बजाज, राजकुमार गोयल, मोतीलाल बिंदल, विनोद गर्ग, राकेश गुप्ता, पवन गुप्ता, मुकेश बिंदल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें