फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी व्यक्ति पूरे राष्ट्र को कर सकता है कुप्रभावित : डॉ. प्रताप

Sat, 14 Feb 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को नशा निषेध क्लब के तत्वावधान में नशीले पदार्थों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रताप फलसवाल ने की। उन्होंने कहा कि नशे की लत में पड़ने वाला व्यक्ति पूरे राष्ट्र को कुप्रभावित कर सकता है। मुख्य वक्ता प्रदीप कुमार ने कहा कि नशा केवल मादक पदार्थों का सेवन करना ही नहीं होता बल्कि किसी भी वस्तु का अधिक मात्रा में सेवन करना भी हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्रम का संयोजन धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद नियंत्रण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप ने किया। मंच संचालन हिंदी प्राध्यापक शिवशंकर ने किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष श्रीकृष्ण चाहर, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप और अर्थशास्त्र प्रवक्ता डॉ. मनोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें