फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी से 15 अवैध ढाबे हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) पर हादसों का कारण बन रहे कई अवैध ढाबों को प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में हटवा दिया। इस मौके पर ढाबा संचालक किसी तरह का विरोध नहीं कर पाए।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ दस्ता वीरवार दोपहर से पहले केएमपी पर पहुंच गया। यहां ढाबा संचालकों को तुरंत अपने ढाबे हटाने को कहा। कुछ दुकानदारों ने अपना महत्वपूर्ण सामान हटा लिया। कुछ ने अपना सारा सामान हटाना चाहा, लेकिन ढाबा संचालकों की तरफ से ढिलाई होते देख प्रशासन ने जेसीबी की मदद से 15 ढाबे हटा दिए। इनमें अधिकतर ढाबे बांस की टांटियों और लोहे की चद्दरों आदि से बने थे। जिलाधीश ने इन ढाबों को हटाने के लिए बहादुरगढ़ के नायब तहसीलदार जगबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया था। जिला नगर योजनाकार का स्टाफ और आसौदा थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। ढाबा संचालकों की तरफ से विरोध की संभावना को देखते हुए पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहीं। मांडोठी टोल प्लाजा के आसपास भी कई ढाबे हटाए गए।
केएमपी पर जगह-जगह अवैध ढाबे बने हैं। इन्हीं पर भोजन लेने और आराम करने के लिए बड़े वाहन चालक गाड़ियों को रोक लेते हैं। अधिकतर हादसों का कारण ये अवैध दुकानें ही बन रही हैं। गत 22 अक्तूबर को भी यहां बड़ा हादसा हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई। जहां यह घटना हुई वहां से कुछ ही दूरी पर अवैध ढाबा है। ट्रक चालक ढाबे के पास ट्रक को रोककर ढाबे पर चला गया था। जो हादसे का कारण बना। केएमपी पर कई जगह पर ढाबों के बाहर दर्जनों बड़े वाहनों की कतार लगी रहती थी। जिससे छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार बड़े हादसे होते हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सर्दियों में टकरा गए थे 40 से अधिक वाहन
पिछले वर्ष जनवरी में भी घने कोहरे के चलते केएमपी पर खड़े ट्रक से दो बार दर्जनों वाहन टकरा गए थे। बाढ़सा के पास तो 45 छोटे और बड़े वाहन एक साथ टकराए थे जबकि बादली के पास 22 वाहन टकराए और एक चालक की मौत भी हुई थी। उस समय एक के बाद एक वाहन के टकराने से घंटों तक केएमपी पर यातायात भी बाधित हो गया था। कई जगह पर डीजल बेचने और खरीदने का काम भी अवैध तरीके से किया जाता है। इसी धंधे को चलाने के लिए कई जगह पर खोखे रखे गए हैं। बार-बार होने वाले हादसों से भी हाईवे अथॉरिटी बेखबर बनी रही और इन अवैध ढाबों को नहीं हटवाया। अब जिला प्रशासन ने वीरवार को 15 ढाबे हटा हटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें