फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर को मिलेगा नगर परिषद का दर्जा, राज्य सरकार ने मंजूर किया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। प्रदेश सरकार ने झज्जर नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने नगर पालिका के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए नगर परिषद घोषित करने की प्रक्रिया को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव सिलानी में अपने कार्यक्रम के दौरान दी। नगर परिषद का दर्जा मिलने से शहर में मूलभूत सुविधाओं को विस्तार मिलेगा साथ ही शहरी विकास को गति मिलेगी। शहर के भौगोलिक विस्तार को देखते हुए लंबे समय से नगर पालिका को परिषद का दर्जा देने की मांग चली आ रही थी। 10 साल पहले भी इस मांग को आगे बढ़ाया गया लेकिन जनसंख्या कम बताकर प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया था। इस मांग के पूरा होने से झज्जर जिले में नगर परिषदों की संख्या दो (बहादुरगढ़ व झज्जर) हो गई है।

बढ़ेगा विकास को बजट
नगर परिषद का दर्जा मिलने से झज्जर के शहरी क्षेत्र का विस्तार होगा, साथ ही नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। हाल ही में नगर पालिका झज्जर ने इस आश्य के लिए प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भिजवाया था। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के प्रयासों से इस इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने औपचारिकताओं को पूरा करते हुए मंजूर कर दिया।
विज्ञापन


नगर पालिका झज्जर की कार्यकारिणी ने 11 जनवरी को नगर परिषद बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुए झज्जर शहर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया। नगर परिषद का दर्जा मिलने से झज्जर शहर के विकास के लिए मिलने वाली ग्रांट भी डबल होगी साथ ही विकास से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ेगी।
कविता नंदवानी, चेयरमैन, नपा झज्जर।

प्रदेश सरकार ने जिस तेजी से प्रस्ताव को मंजूर किया उससे साबित हुआ कि हरियाणा में समान विकास की सोच पर सरकार काम कर रही है। इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
प्रवीन गर्ग, उपाध्यक्ष, नपा झज्जर।

झज्जर शहर के वार्ड तीन की पार्षद मीना सैनी ने नगर परिषद का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की है। नगर परिषद का दर्जा मिलने से झज्जर शहर के विकास के लिए संसाधनों में भी बढ़ोतरी होगी, जिसका लाभ नगर वासियों को मिलेगा।
मीना सैनी, पार्षद, वार्ड तीन।

झज्जर को नगर परिषद का दर्जा देने का प्रस्ताव एक दशक पहले भी भेजा गया था लेकिन उस समय यह मांग पूरी नहीं हो पाई थी। वर्तमान सरकार झज्जर शहर के लोगों की मांग को समझा और पूरा किया। उन्होंने इस निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन

महेंद्र वर्मा, पार्षद, वार्ड 14

नगर परिषद का दर्जा देने का निर्णय को सराहनीय है। नगर पालिका में अनेक बार संसाधन व अधिकारियों कमी बाधा बनते थे लेकिन नगर परिषद का दर्जा मिलने से ऐसी बाधाएं समाप्त होंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का दर्जा मिलने से झज्जर शहर का खूब विकास होगा।
घनश्याम गुर्जर, पार्षद, वार्ड-15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें