फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटोदा में आयोजित हुआ पैरेंटिंग सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। पाटोदा गांव के जीएवी पब्लिक स्कूल में को संचालक प्रदीप कौशिक की अध्यक्षता में मनोचिकित्सक व मोटीवेटर डॉ. देवेंद्र बल्हारा द्वारा पैरेंटिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2000 बच्चों व अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस सेमिनार में दिन-प्रतिदिन अभिभावकों व विद्यार्थियों को दिन प्रतिदिन जीवन में आने वाली समस्याओं व अनियमितताओं के बारे में अवगत कराकर समाधान बताएं गए। इस अवसर पर गुरुग्राम, रेवाड़ी व झज्जर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर बच्चों के शिक्षा व विभिन्न समस्याओं के सुझाव साझा किए। पूछे गए प्रमुख प्रश्नों में अभिभावकों ने पूछा कि मेरे बेटे के बहुत ही मेहनत करने के बाद भी एक अंक कटने से द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा हर बार ही ऐसा होता है, इसका क्या उपाय है कि वह प्रथम स्थान प्राप्त करें। दूसरा मुख्य प्रश्न था कि मेरा बच्चा जैसे जैसे बड़ा हो रहा है वैसे वैसे चिड़चिड़ा होता जा रहा है तथा किसी भी काम के लिए कहते ही झुंझला जाता है तो ऐसे में माता-पिता को क्या करना चाहिए। इस प्रश्न के उत्तर में डॉ. देवेंद्र बल्हारा ने कहा कि आज के मशीनी युग में माता पिता अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं तथा अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिससे कि बच्चा माता पिता के प्यार से वंचित हो जाता है तथा उसका झुकाव मोबाइल गेम्स व टीवी तथा अन्य गतिविधियों में हो जाता है जोकि बच्चों में चिड़चिड़ापन पैदा करते हैं। स्कूल संचालक प्रदीप कौशिक ने विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए अभिभावकों व विद्यार्थियों का सेमिनार में पधारने पर धन्यवाद किया तथा सभी अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों के लिए समय जरूर निकालें। इस अवसर पर स्कूल निर्देशिका मनीषा कौशिक, कॉलेज प्रिंसिपल रिवेश गर्ग, रितु राठी, निर्मल गोयल, देवेंदर कुमार, कृष्ण कुमार, कुलदीप फौगाट, रोहित फोगाट, डॉ. रमेश कुमार, सचिन सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहेद्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें