फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरूरी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
अगर आपको बैंकों से संबंधित कोई काम है तो उसे 30 सितंबर से पहले ही निपटा लें वरना परेशानी हो सकती है। 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बैंकों में अवकाश रहेगा। बहादुरगढ़ में विभिन्न बैंकों की 50 से अधिक शाखाएं हैं। बड़ी संख्या में लोग रोजाना लेन-देन के सिलसिले में बैंकों में आते हैं। तीन दिनों के अवकाश के दौरान सबसे अधिक परेशानी कारोबारी वर्ग और आम आदमी को होगी।
30 सितंबर को दशहरा, एक अक्टूबर को रविवार और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती है। इसी वजह से बैंक बंद रहेेंगे। कारोबारी विजेंद्र जिंदल और भारत भूषण का कहना है कि बैंक बंद होने से व्यापारी वर्ग को अधिक दिक्कत होगी। वह करंट अकाउंट धारक होते हैं। हर दिन एक से अधिक बार बैंकों में उनका जाना होता है। त्योहार के सीजन में बैंकों में छुट्टी आम आदमी के लिए भी परेशानी बनेगी।
विज्ञापन

टीचर कालोनी निवासी रमेश कुमार का कहना है कि लोग अब जरूरत के तौर मुताबिक ही एटीएम से रुपये निकालते हैं। गृहिणी पिंकी का कहना है कि दशहरा के दिन लोग घरों से घूमने व खरीदारी के लिए निकलते हैं। ऐसे में बैंक बंद होने से लोगों को थोड़ी दिक्कत हेो सकती है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर ने कहा कि बेहतर यही होगा कि आमजन जरूरी काम और अन्य लेन-देन अपनी जेब देखकर ही करें। हालांकि अब एटीएम में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती। सभी बैंकों के एटीएम में पैसे रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें