फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर युवती का कारनामा: अंबाला में मोबाइल शॉप से चोरी किया आईफोन-17, नए डिब्बे में डाल दिया डम्मी मोबाइल

Sat, 04 Apr 2026 07:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

युवती जगाधरी गेट स्थित वीके मोबाइल शॉप में 30 मार्च की शाम आई थी लेकिन उस समय दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार को  जब ग्राहक को नया आईफोन देना था तो इस चोरी का खुलासा हुआ।                   
विज्ञापन
मोबाइल शॉप से युवती ने चोरी किया आईफोन-17 - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के जगाधरी गेट के पास दुकान से डेढ़ लाख रुपये की कीमत वाले आईफोन-17 प्रो मैक्स की चोरी का मामला सामने आया है। दुकानदार ने जब सीसीटीवी खंगाला तो एक लग्जरी गाड़ी में आई हाई प्रोफाइल युवती ने दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम देते हुए असली फोन अपने बैग में डाल लिया और डिब्बे में नकली फोन (डम्मी) रखकर रफूचक्कर हो गई। 

विज्ञापन


युवती जगाधरी गेट स्थित वीके मोबाइल शॉप में 30 मार्च की शाम आई थी लेकिन उस समय दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार को  जब ग्राहक को नया आईफोन देना था तो इस चोरी का खुलासा हुआ।                   

आईफोन-17 प्रो मैक्स देखने के लिए 2 घंटे बैठी रही थी युवती                          
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार विवेक कुमार ने बताया कि युवती करीब दो घंटे तक दुकान में बैठी रही और बातों में उलझाए रखा। इस दौरान उसने मौका पाकर बड़ी सफाई से असली आईफोन को अपने बैग में डाल दिया और उसकी जगह पहले से लाया गया नकली फोन डिब्बे में रख दिया। इसके बाद वह यह कहकर चली गई कि वह घर से पैसे लेकर आ रही है। युवती आईफोन-17 प्रो मैक्स की बुकिंग करवाने आई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें