फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने पर हिरासत में लिए गए इनेलो व कांग्रेस नेता

Sat, 11 Jan 2014 08:12 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-तीन पुल पर शनिवार को ट्रैफिक जाम कर रहे इनेलो नेता विकास चौधरी व कांग्रेस नेता सुमित गौड़ को हिरासत में ले लिया। जाम खुलने के बाद उन्हें देर शाम छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-चार आर में सेक्टर के सामने सैकड़ों झुग्गियां बनी हुई हैं। सेक्टर के लोगों ने ग्रीवेंस कमेटी के सामने मांग रखी थी कि सेक्टर व झुग्गियों के बीच दीवार बनवाई जाए ताकि झुग्गी वाले सेक्टर में न घुस सकें।

ग्रीवेंस कमेटी ने हुडा को झुग्गी और सेक्टर के बीच दीवार बनाने के आदेश दिए थे। शनिवार को हुडा अधिकारी व कर्मचारी यहां दीवार बनवाने का काम कर रहे थे। तभी झुग्गी के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इसे लेकर वहां खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन


लोगों ने सेक्टर-तीन पुल पर जाम लगा दिया। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित गौड़ व युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी भी इस विरोध में शामिल हो गए। सेक्टर-सात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर थाने में बिठा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें