फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती ठंड ने बढ़ाई मासूमों की मुसीबत

Fri, 27 Dec 2013 08:56 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी में बढ़ती ठंड ने स्कूल जाने वाले मासूमों की मुसीबत बढ़ा दी है। प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी के लिए आवाज उठने लगी है। ऐसे में अभिभावकों और शिक्षकों ने छुट्टी की घोषणा के लिए जिला प्रशासन की ओर टकटकी लगा रखी है।
विज्ञापन


इस समय शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राजकीय प्राथमिक स्कूलों में पर्याप्त साधन नहीं होने से प्राइमरी सेक्शन के बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति घटकर 40 प्रतिशत तक रह गई है। हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चतर सिंह ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से ठंड में स्कूलों को बंद कराने का आग्रह किया है।

उधर, अभिभावक एकता मंच के जिलाध्यक्ष एनएल जांगिड का कहना है कि कुछ अभिभावकाें के आग्रह पर शुक्रवार को इस मामले पर उपायुक्त बलराज सिंह मोर से उन्होंने बात की थी। उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यालय से इसकी घोषणा करवाने का अश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें