किसानों से बातचीत करते विधायक डॉ. रघुवीर कादियान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिले के गांव धौड़ व दुजाना गांव के बीच से गुजरने वाली दुजाना माइनर मंगलवार को टूट गई। जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना दी गई, लेकिन अफसर अब भी लापरवाही बरत रहे हैं।