हिसार। शहर के सेक्टर 13 की मार्केट में एक रेस्टोरेंट में सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारा। टीम को वहां से फ्लेवर वाला तंबाकू, हुक्का और चिलत बरामद हुई। पुलिस ने रेस्टाेरेंट संचालक शुभम और पवन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच रहे एसआई राजबीर ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी सेक्टर 13 में चल रहे एक रेस्टोरेंट में युवाओं फ्लेवर वाला हुक्का पिलाया जा रहा है। जिस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो रेस्टोरेंट के अंदर मेज पर हुक्के रखे थे और कई युवा हुक्का पी रहे थे। वहां पर कई प्रकार का तंबाकू भी मिला। जब संचालक शुभम से लाइसेंस मांग गया तो वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। रेस्टोरेंट से 69 तंबाकू के पैकेट, 3 हुक्का, 5 हुक्का पाइप और 5 चिलम बरामद हुई। संवाद