हिसार। नशे के प्रभाव के कारण सातरोड गांव निवासी 28 वर्षीय रामसिंह की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल के शवगृह में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मृतक के पिता हवा सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
मामले की जांच कर रहे हवलदार अनिल ने बताया कि सातरोड निवासी हवा सिंह ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसका बेटा रामसिंह मेहनत मजदूरी का काम करता था। काफी समय से वह नशा करता आ रहा है। कई बार उसे समझाया, लेकिन उसने एक न सुनीं। सोमवार रात को नशे के कारण पेट में दर्द हुआ। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।