फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: यूथ कांग्रेसियों ने पकौड़े तल राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन 

Fri, 17 Sep 2021 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पकौड़े की रेहड़ी लगाना भी रोजगार है। आज जब हमने पकौड़े बनाने के लिए सभी जरूरी सामान जुटाया तो हमें अहसास हुआ कि अब तो पकौड़े की रेहड़ी लगाना भी सस्ता काम नहीं रहा है।
विज्ञापन
हिसार में पकौड़े तलते युवा कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में युवा कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण सातरोड़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया। लघु सचिवालय के बाहर पकौड़ों की रेहड़ी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पकौड़े तलकर राहगीरों को खिलाए गए।

विज्ञापन


कृष्ण सातरोड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पकौड़े की रेहड़ी लगाना भी रोजगार है। आज जब हमने पकौड़े बनाने के लिए सभी जरूरी सामान जुटाया तो हमें अहसास हुआ कि अब तो पकौड़े की रेहड़ी लगाना भी सस्ता काम नहीं रहा है। पकौड़े तलने के लिए सरसों का तेल करीब 170 से 180 रुपये लीटर खरीदना पड़ा।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: रास्ता खुलवाने की सरकारी कवायदों के बीच बोले किसान-हमने नहीं, दिल्ली पुलिस ने बंद किया है हाईवे  
विज्ञापन


850 रुपये का गैस सिलिंडर जुटाना पड़ा। बेसन भी 100 रुपये किलो के पार हो चुका है। महंगाई ने आम लोगों का दम निकाल दिया है। पिछले करीब एक साल में दाम दोगुने हो चुके हैं। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ने अब युवाओं को पकौड़े की रेहड़ी लगाने लायक भी नहीं छोड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी के चलते युवाओं के लिए सभी रास्ते बंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस शहरी प्रत्याशी रोहित राड़ा सैनी ने कहा कि पक्की भर्ती तो दूर अब तो होमगार्ड की भर्ती के लिए भी लाखों रुपये लिए जा रहे हैं। दो से तीन साल पुरानी भर्तियों की परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। बेरोजगारी के मामले में हरियाणा नंबर 1 पर पहुंच चुका है। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस आनंद जाखड़ ने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन लोगों के सामने हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज टाक माही, अरविंद बांडाहेड़ी, संदीप इन्दोरा, पवन साहु बिश्नोई, एडवोकेट विक्रम सिंघरान, एडवोकेट रमन टाक, एडवोकेट सुनील गुणावंत नंगथला, संदीप काकू और राजेश कुमार मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें