हांसी में घर के अंदर छत पर लगे पंखे पर फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में मृतक के परिजनों एक लड़की पर सोनु को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। घटना के बारे में मृतक के भाई मोनू ने बताया कि सोमवार की रात को उसके भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मृतक सोनू के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक के भाई मोनू ने आरोप लगाया कि उसके भाई को आत्महत्या करने के लिए एक लड़की ने उकसाया था। जिसके कारण उसके भाई ने आत्महत्या की है। मृतक के भाई मोनू ने बताया कि उसका भाई बैंको से लोगों को लोन दिलवाता था। मृतक के भाई मोनू ने बताया कि उसके भाई की आठ दिसंबर को शादी थी जिसके लिए वह कार्ड को बांटने में लगा हुआ था।