शहर का निरीक्षण करते मेयर गौतम सरदाना। साथ में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, संयुक्त आयुक्त प्रीतपा
हिसार। मिलगेट से बरवाला चुंगी तक ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बरवाला चुंगी से सेक्टर 1-4 तक 10 बस क्यू शेल्टर का भी निर्माण किया जाएगा। मेयर गौतम सरदाना ने सोमवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया के साथ मिल गेट रोड का निरीक्षण किया।
मेयर ने बताया कि यह ग्रीन बेल्ट मिलगेट से लेकर पड़ाव चौक होते ऑटो मार्केट से बरवाला चुंगी तक बनाई जाएगी। ग्रीन बेल्ट की चहारदीवारी पर धौलपुर पत्थर लगाया जाएगा। ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण किया जाएगा। फिलहाल मिलगेट रोड के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कार्य के पूरा होते ही ग्रीन बेल्ट का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
तोड़े गए अवैध पशु बाड़े की जगह बनेगा एमआरएफ सेंटर
मेयर ने कहा कि पड़ाव चौक पर कुछ दिन अवैध पशु बाड़े को तोड़ा गया था। इस जगह एमआरएफ सेंटर बनाया जाएगा। यहां एमआरएफ सेंटर बनने से खुले में कचरा नहीं डालना पड़ेगा और इससे एरिया में गंदगी भी नहीं फैलेगी।
ढंढूर डंपिंग स्टेशन का भी लिया जायजा
मेयर व निगमायुक्त ने ढंढूर डंपिंग स्टेशन का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने लगाए जा रहे कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। एजेंसी एक-दो दिन में ट्रोमल मशीन का ट्रायल करेगी। ट्रायल सफल रहने पर यहां कचरे का निस्तारण शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल, एक्सईएन संदीप धुंधवाल, सीएमजीजीए सौरभ, सोनू कागड़ा आदि मौजूद रहे।