फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा और खुद को सेना में कैप्टन बता युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसने अपने को सेना मैं कैप्टन पद पर कार्यरत बताया था। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने आरोपी के पिता और जीजा पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि नवंबर 2021 में कैंट में चरखी दादरी निवासी युवक पुनीत से मुलाकात हुई थी। पुनीत ने खुद को सेना में कैप्टन बताया और अपना मोबाइल नंबर दिया। फिर दोनों में बातें होने लगी। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर मथुरा बुलाया और मुझे अपने क्वार्टर में ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि 30 जनवरी को मुझे चंडीगढ़ बुलाया और दो दिन तक एक होटल में रखा और बार-बार शारीरिक संबंध बनाए।
युवती का आरोप है कि 6 फरवरी 2022 को वह अपनी गाड़ी से मुझे मथुरा अपने क्वार्टर में ले गया और वहां पर गलत काम किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इस बारे में मैंने पुनीत को बताया, तो उसने कहा कि अभी हमारी शादी नहीं हुई है और इस बारे में समाज को पता चलेगा तो बदनामी होगी। दो मई को मुझे चंडीगढ़ बुलाया और एक चिकित्सक की मदद से मेरा गर्भपात करवा दिया। इसके बाद मेरी तबीयत खराब रहने लगी। उसने मोहाली के एक अस्पताल में मेरा उपचार भी करवाया। इस दौरान युवती के परिजनों ने पुनीत के पिता से बात की। उसका पिता और जीजा हमारे घर आए और शादी के लिए हामी भर दी। बाद में वे मुकर गए और जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच कर रही एएसआई सुमन का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पुनीत और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें