हिसार। भिवानी जिले की रहने वाली विवाहिता ने दिलबाग नामक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये भी हड़प लिए। इस संबंध में पीड़िता ने आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से भिवानी निवासी व हॉल शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ सहमति संबंध में रही। एक दिन दिलबाग का फोन आया और कहा कि तुम मेरी कंपनी ज्वाइन कर लो। 9 सितंबर 2021 को दिलबाग मेरे घर आया। इस दौरान उसने उसे अकेली पाकर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके फोटो व वीडियो बना लिया। इस बारे में मैंने अपने दोस्त को बताया तो उसने बात की तो उसने कहा कि अगर किसी को बताया तो बड़े केस में फंसवा दूंगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।